Showing posts with label नरेश दधीच. Show all posts
Showing posts with label नरेश दधीच. Show all posts

जरूरी नही है- नरेश दधीच

जरूरी नहीं है
तेरे सही होने के लि‌ए
मेरा गलत होना

जरूरी नही है
आसमान को नीला होने के लि‌ए
धरती का लाल होना

जरूरी नही है
एक साथ मिल-जुलकर जीने के लिेए
धर्म-जाति-रंग का
एक होना

जरूरी नही है
अपनी पहचान
जानने और बनाने के लि‌ए
एक-दुसरे से
लडना झगडना

जरूरी नही है..

हम दोनो एक साथ
सही और गलत
हो सकते है
उसके लि‌ए
धरती का थम जाना
जरूरी नही है

न गलत अपने में गलत
न सही अपने में सही
जरूरी नही है
तेरे-मेरे एक साथ सुख-चैन से जीने के लि‌ए
जो कुछ भी लगे
वह निखालिश
सही और
सही के सिवाय
कुछ और
नही है

-नरेश दधीच
 
Designed by Lena